इफको फूलपुर में सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

इफको कोर्डेट में इफको कर्मचारियों हेतु संगोष्ठी का आयोजन
प्रयागराज ।
इफको घियानगर फूलपुर में सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। इफको के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश कपूर द्वारा जूम वेबिनार से वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गयी। इसमें इफको में ईमानदारी को और मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया गया। इफको कोर्डेट में इफको कर्मचारियों हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अपर आयुक्त आयकर प्रयागराज शिव कुमार राय रहे। उन्होंने कहा कि निवारक-सतर्कता को अपनाया जाना जरूरी है, यह किसी भी संस्था या विभाग के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि सजगता सतर्कता के लिए जरूरी है। प्रशिक्षण केन्द्र में संविदाकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने कहा कि संविदाकार गोष्ठी का उद्देश्य संवाद के जरिए तत्कालीन समस्याओं का समाधान करना है। संविदाकार गोष्ठी में मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने कहा कि व्यवस्था में पारदर्शिता हेतु, हम ई-प्रोक्‍योरमेंट को बढावा दे रहें है। संविदाकार गोष्ठी में संविदाकारों की कई समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों हेतु विजिलेंस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑनलाइन क्विज, भ्रष्टाचार उन्मूलन में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन में शिक्षा की भूमिका कितनी प्रभावशाली है विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक संजय वैश्य व एम.डी.मिश्र, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः ए.पी.राजेन्द्रन, पी.के.सिंह, संजय भंडारी, डॉ अनिता मिश्र, पी.के. पटेल, रत्नेश कुमार, अरूण कुमार, अरवेन्द्र कुमार, एस.के.सिंह, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विनय यादव, जनसम्पर्क अधिकारी सोनू तिवारी तथा बड़ी संख्या में इफको कर्मचारियों ने कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related posts

Leave a Comment