इन वास्तु दोष उपायों का करें इस्तेमाल, दूर होगी घर से लेकर ऑफिस तक की एक-एक परेशानी

जब हम अपने रहने या कार्यालय की जगह पर वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों का पालन करते हैं तो इससे हमारे जीवन की बहुत-सी समस्याएं हल हो जाती हैं। जिस घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन नहीं किया जाता वहां नकारात्मकता, बीमारी, वित्तीय नुकसान और रिश्ते में परेशानियां संबंधी समस्याएं बनी रहती है। आप कुछ आसान वास्तु उपायों द्वारा वास्तु दोष को हल कर सकते हैं।

सामने की दीवार पर लगाएं भगवान की तस्वीर

जिस भी भगवान में आप विश्वास रखते हैं, उनकी तस्वीर घर में प्रवेश करते ही सामने वाली दीवार पर होनी चाहिए। प्रवेश द्वार के सामने की दीवार को खाली छोड़ना शुभ नहीं माना जाता।

करें विंड चाइम्स का प्रयोग

कुछ लोग घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रवेश द्वार पर विंड चाइम्स लटकाते हैं। यह वास्तु की दृष्टि से भी शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर या ऑफिस में 6 या 8 छड़ी वाले विंड चाइम्स का प्रयोग करना चाहिए।

क्रिस्टल बॉल्स से दूर होगा दुर्भाग्य

घर या ऑफिस में क्रिस्टल बॉल्स रखना शुभ माना जाता है। ये देखते में तो आकर्षित लगते ही हैं साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा को भी अवशोषित करते हैं। इससे दुर्भाग्य दूर रहता है। अच्छे रिश्तों के लिए एक गुलाबी क्रिस्टल बॉल, बेहतर वित्त के लिए एक नारंगी और अच्छे भाग्य के लिए एक लाल क्रिस्टल बॉल का इस्तेमाल करना चाहिए।

रखें घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल बहुत ही शुभ मानी जाती है। इसलिए घर और ऑफिस के प्रवेश द्वार पर इसे जरूर लगाएं। घोड़े की नाल लगाते समय इस बात का ख्याल रखें कि नाल उल्टी दिशा में न लटकी हो अन्यथा यह बुरी या नकारात्मक ऊर्जा लाएगा।

Related posts

Leave a Comment