इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगा अकेला खिलाड़ी

ओलंपिक 2024 का आगाज पेरिस में 26 जुलाई से होने वाला है। पूरी दुनिया से आए खिलाड़ी एक मंच पर सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रतियोगिता करते हैं। भारत का इतिहास इन खेलों में 124 साल पुराना है, 33वें ओलंपिक में भारत 117 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है। इस दल में एथलेटिक्स और शूटिंग जैसे खेल हैं जिसमें 20 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं वहीं कुछ खेल ऐसे भी हैं जहां केवल एक ही खिलाड़ी पर देश का प्रतिनिधित्व करने का दारोमदार है। ये एथलीट्स दुनिया भर के देशों से आए कई एथलीट्स से भिड़ंगे।

मीराबाई चानू

वेटलिफ्टिंग में इस बार भारत की ओर से केवल एक ही खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक की मेडलिस्ट मीराबाई चानू हैं। टोक्यो ओलंपिक में भी मीराबाई चानू भारतीय दल में अकेली वेटलिफ्टर थीं, उन्होंने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था।

 

बलराज पंवार

भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक में अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की जोड़ी ने पुरुष लाइटवेट डल स्कल्स में हिस्सा लिया था। इस बार भारत व्यक्तिगत इवेंट में हिस्सा लेगा और इसमें भारत की ओर से सिर्फ एक एथटील बलराज पंवार पुरुष सिंगल स्कल्स में हिस्सा लेंगे।

तुलिका मान

टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से केवल एक ही खिलाड़ी ने जूडो के खेल में देश का प्रतिनिधित्व किया था। सुशीला लिकामाबम ने महिला 48 किग्रो वर्ग में हिस्सा लिया था। इस बार केवल तुलिका मान ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर पाई हैं। वह 78+ किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। तुलिका मान ने साल 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है।

अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)

घुड़सवारी में भी भारत की ओर से केवल एक ही एथलीट अनुश अग्रवाल हिस्सा लेंगे। पिछले ओलंपिक में केवल फवाद मिर्जा ने इक्वेसटेरियन ड्रेसेज में देश का प्रतिनिधित्व किया था। अनुश ने एशियन गेम्स 2022 में टीम इवेंट में गोल्ड और व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इसके अलावा सेलिंग और स्विमिंग में भी भारत की ओर से केवल 2-2 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जहां श्रीहरि नटराज पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक में और धिनिधि देशिंघु 200 मीटर फ्रीस्टाइल में हिस्सा लेंगी। 14 साल की धिनिधि भारतीय दल की सबसे युवा खिलाड़ी हैं। सेलिंग में विष्णु सरवानन पुरुष आईएलसीए 7 और नेत्रा कुमानन महिला आईएलसीए 6 में हिस्सा लेंगे।

Related posts

Leave a Comment