मन की बात के जरिए जानकारी के साथ नई सीख भी मिलती है: नन्दी*
*मंत्री नन्दी ने नैनी के महेवा पूरब पट्टी में सुना पीएम का संबोधन*
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज नैनी मंडल के बूथ संख्या 350, नई बस्ती, पूरब पट्टी महेवा में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।
मंत्री नन्दी ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, चंद्रयान, खेलों और पर्यावरण के प्रति सार्थक संवाद किया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों से भावनात्मक जुड़ाव है कि आज मन की बात एक मासिक त्यौहार की भांति लोगों में उत्साह और जोश का संचार करता है ।
नई जानकारी के साथ नई सीख भी मिलती है जिसको अपने
जीवन में उतार हम देश के विकास में अपनी भागीदारी निश्चित कर सकते हैं ।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष से पहले सभी देशवासियों से स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति सजग रहने का आग्रह किया एवं राष्ट्र प्रथम का मूल मंत्र भी दिया। इसी मंत्र से हम सभी भारतवासी अपने देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाएंगे।
देश की आर्थिक, सांस्कृतिक व वैज्ञानिक उपलब्धियों को दर्शाता प्रधानमंत्री का आज का यह संबोधन देश के गत एक साल के विकास-यात्रा को दर्शाता है। आर्थिक विकास, इनोवेशन, चंद्रयान 3 की सफलता से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व श्री राम मंदिर तक कि सफलताओं की चर्चा को सुनकर सभी देशवासी गौरवान्वित हैं।
इस अवसर पर नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, पूर्व प्रधान बृजेश भारतीय, ओम प्रकाश मिश्र, पार्षद दीप चंद्र मुन्ना, सुमित वैश्य, आशीष भारतीय, लक्ष्मण निषाद, रवि मिश्रा, अजीत त्रिपाठी, प्रेम नारायण, दिनेश सिंह जी आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।