आर्थिक तंगी से हो गए हैं परेशान हैं तो जरूर करें लोबान का ये उपाय

सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। पूजा-अर्चना के जरिए भगवान के प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने के सबसे अच्छा तरीका है। धार्मिक शास्त्रों में पूजा-पाठ के कई नियम बताए गए हैं, जो विज्ञान की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसी तरह पूजा के दौरान लोबान जलाना बेहद फायदेमंद होता है।

तरक्की के योग

अगर आप नौकरी या व्यापार में तरक्की ना होने से परेशान हैं, तो आपको लोबान से जुड़ा यह उपाय अपनाना चाहिए। बता दें कि रविवार और गुरुवार के लिए कंडा जलाकर उसपर लोबान रख दें। फिर उसमें देसी घी और गुड़ डाल दें। इससे नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।

आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

अगर आप भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए एक मिट्टी के बर्तन में कंडा जलाकर उसमें केसर, जावित्री और लोबान डाल दें। इस उपाय को 21 दिनों तक सुबह और शाम लगातार करना है। इससे आपको धन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलता है।

वास्तु दोष का उपाय

घर में रोजाना लोबान जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। लोबान की धूनी से शनिवार के दिन हवन करना बहुत शुभ माना जाता है। देवी-देवताओं की कृपा बनाए रखने के लिए घर में रोजाना लोबान जलाना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन-धान्य संबंधी समस्या नहीं होती है।

लोबान जलाने के फायदे

घर में लोबान जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा से मानसिक शांति मिलती है। बता दें कि आयुर्वेद में भी लोबान जलाने के कई फायदे होते हैं। लोबान जलाने से सांस और गले से संबंधित रोगों से मुक्ति मिलती है।

Related posts

Leave a Comment