आयुष द्विवेदी का सीनियर हॉकी इंडिया कैंप में चयन

उत्तर मध्य रेलवे की हॉकी टीम के गोल कीपर आयुष द्विवेदी का सीनियर हॉकी इंडिया कैंप में चयन हुआ है| आयुष ने हाल ही में पुणे में दिनांक 11.12.2021 से 21.12.2021 आयोजित हुई 11 वीं सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप मे उत्तर प्रदेश हॉकी टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके आधार पर सीनियर इंडिया कैंप हेतु चयनित हुए है|
आयुष द्विवेदी झाँसी मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में खेल-कूद कोटे से जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं|
इनके चयन पर उत्तर मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष श्री शरत मेहता ,मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री आशुतोष, उत्तर मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ प्रयागराज के महासचिव श्री नितिन गर्ग,  झाँसी मंडल खेल अधिकारी श्री अमृतांशु मौर्य सहित मंडल के अधिकारियों और समस्त खिलाड़ियों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|
इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे पुरुष हॉकी टीम के कोच श्री हसरत कुरैशी ने आयुष के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा व्यक्त की कि यह होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेल और देश का नाम ऊंचा करेगा।

Related posts

Leave a Comment