आठ जनवरी को प्रयाग गौरव अनुभूति दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

विमलेश मिश्र

प्रयागराज ! भाजपा महानगर कार्यालय कीट गंज में भाजपा महानगर की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यूपी के विधान मंडल की स्थापना 5 जनवरी 1887 को हुई थी और उसकी प्रथम बैठक 8 जनवरी 18 87 को प्रयागराज स्थित हार्निल मेमोरियल हॉल में हुई थी जो आज राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर में स्थित है जहां पर पुस्तकालय संचालित हो रहे हैं प्रथम विधानमंडल की बैठक  की स्मरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज कंपनी बाग स्थित राजकीय पुस्तकालय के परिसर में प्रयाग गौरव अनुभूति दिवस के रूप में  मनाएंगी  जिसमें प्रयागराज महानगर के समस्त  प्रबुद्ध जन जनप्रतिनिधि गण एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित होंगे।
बैठक का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया
बैठक में देवेश सिंह वरुण केसरवानी रमेश पासी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक बृजेश मिश्रा सुभाष वैश्य रामलोचन साहू गिरिजेश मिश्रा प्रमोद मोदी राघवेंद्र कुशवाहा सचिन जायसवाल शोभिता श्रीवास्तव राजेश सिंह  राजन शुक्ला मनोज मिश्रा किशोरी लाल जायसवाल दिनेश विश्वकर्मा दिलीप केसरवानी ज्ञानेंद्र मिश्रा कौशिकी सिंह  गौरव गुप्ता  दीनानाथ कुशवाहा संजय कुशवाहा  ज्ञान बाबू केसरवानी अजय सिंह विजय श्रीवास्तव भरत निषाद अनिल भट्ट रणविजय सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment