अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार परवान चढ़ा हुआ है। साल 2019 में दोनों की शादी होने की पूरी संभावना थी लेकिन निजी कारणों से शादी टल गई। अभी शादी को लेकर कोई नयी अपडेप नहीं आई लेकिन खबरे ये है कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को काफी रोमांटिक अंदाज में नये साल की बधाई दी है। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों काफी रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
स्वीर में अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा गाल पर किस कर रहीं हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है.. Sun,star,light,happiness…….2020, दोनों इस समय तस्वीर में काफी शानदार लग रहे हैं।
आपको बता दें कि अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने लव अफेयर को जगजाहिर किया था। मलाइका अकसर अर्जुन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरे शेयर करती हैं। हाल ही में दोनों साथ में हॉलीडे पर गये थे जिनकी तस्वीरों को अर्जुन और मलाइका नें अपने सोशल मी़डिया पर शेयर किया था।