अमृत महोत्सव में बलिदानियों को किया जा रहा याद – अरविंद चौहान

रोटरी के अध्यक्ष और सचिव वंदना सिंह ने अतिथियों का किया स्वागत
प्रयागराज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रोटरी इलाहाबाद ने महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर स्कूल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया।  मुख्य अतिथि प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार चौहान ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिवस हमें हमारे वीर बलिदानियों से अवगत करा रहा है। हम उनको याद करते हुए बच्चों को भी उनके बलिदानों कई अवगत कराएं। रोटरी के अध्यक्ष देश दीपक आर्या ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।  रोटरी की सचिव वंदना सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संकल्प सिद्धि का परिणाम है। आज एक दूरदर्शी नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर एवं बहुआयामी विकास कर रहा है। आज हमारे अभ्युदय का दिन है, आज ही के दिन हमारा देश परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त होकर एक नई राष्ट्र शक्ति के रूप में उभरा। उन्होंने बताया कि रोटरी ने जिले भर में हर-घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से कई घरों में तिरंगा झंडा भी रमन सभागार में वितरित किया।  कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत हर घर तिरंगा की प्रस्तुति के साथ हुई। आए हुए अतिथियों का स्वागत रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर रविन्द्र गुप्ता, पतंजलि ग्रुप की सचिव कृष्णा गुप्ता और रोटरी की सचिव वंदना सिंह  ने किया। कार्यक्रम में अजय अग्रवाल,मृगनैनी आर्या,अमिताभ गर्ग,सुनील जायसवाल,ललित जायसवाल,रोहित मेहरोत्रा,अजय गुप्ता,विभु अग्रवाल और विपिन गुप्ता शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment