प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्रयागराज की सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी व जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विभूति नारायण सिंह, मंडल प्रभारी संकर्षण शरण गुरू द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिरंगा पूजन कर सांसद प्रयागराज ने झंडी दिखाकर जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में भारत माता के रथ में कार्यक्रम के संयोजक जय सिंह पटेल व सुधाकर पाण्डेय, दूसरे रथ पर जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, प्रकाश शुक्ल प्रचंड, प्रवीण सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता लगातार सम्बोधित करते हुए युवाओं को राष्ट्रभक्त नारों से उत्साहवर्धन करते रहे। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या मे मोटरसाइकिल, कार, डीजे संग सैकड़ों राष्ट्र भक्त कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर गगनभेदी नारों से गुंजायमान करते हुए वीर शहीदों को नमन कर सरदार पटेल चैराहा नैनी (लेप्रोसी) से गौहनिया तक जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों आयोजकों ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को सफल तिरंगा यात्रा पर आभार व्यक्त किया।
मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तिरंगा यात्रा नैनी से चाका, मामा भांजा, घूरपुर, गौहनिया, जसरा, बारा, लोहगरा, शंकरगढ़, नौढिया उपरहार, भगदेवा, नारीबारी, जारी, मिश्रा बांध, गौहनिया तक तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि शशिकांत तिवारी, संत प्रसाद पाण्डेय, रमाकांत विश्वकर्मा, कमलेश त्रिपाठी,अजीत प्रताप, राजेश्वरी तिवारी, विजय शंकर शुक्ला, विक्रमाजीत मौर्य, सुरेश शुक्ला, आशीष मिश्रा, जगदीश सिंह यादव, हरिदेव धूरिया, शिवराम सिंह परिहार, कृष्ण दास गुप्ता, अनूप केसरवानी, ज्ञान सिंह पटेल, आदेश सिंह, रत्नाकर सिंह पटेल, वीरेंद्र शुक्ला, नन्देश्वर नाथ, बन्दना सिंह, कुलदीप सिंह पटेल, श्यामबाबू, मोनू, शरद गुप्ता, रिषि मोदनवाल, गिरीश कुमार चतुर्वेदी, महेंद्र प्रताप सिंह, मंयक कुमार, सरिल सिंह, सुभाष सिंह पटेल, दुर्गा पान्डेय, आलोक पटेल, प्रदीप कुमार मिश्र, मिथिलेश पान्डे, दिव्यांशू चतुर्वेदी राज सरोज, अमर जीत पाल सहित सैकड़ों की संख्या में राष्ट्र भक्त व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।