अमर्यादित भाषा का जवाब प्रदेश की जनता सपा को 2022 में जरूर देगी- सरदार पतविंदर सिंह

प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,मंडल प्रभारी,यमुनापार
अल्पसंख्यक प्रभारी सरदार पतविंदर सिंह ने जन जागरूकता यात्रा करते हुए कहा कि समाजवादियों की तिलमिलाहट तो देखिए। काशी जाना प्रधानमंत्री के लिए ‘उनका आखरी’ समय बता दिया।
सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि काशी के
मृत्योत्सव में भागीदार बनना रामद्रोहियों के भाग्य में नहीं होता। आपने ठीक कहा सपा प्रमुखl काशी के उत्सव का अधिकार प्रधानमंत्री रखते हैं। क्योंकि वे राजर्षि हैं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि श्रीधाम काशी का जीर्णोद्धार देखकर सपा प्रमुख आपा खो बैठे। हिंदुत्व के अभ्युदय में उन्होंने बुलंद होते राष्ट्रवाद को पहचान लिया।यह सत्य है कि राष्ट्रवाद एकीकरण वह ताकत है जो देश के विभाजनकारी शक्तियों का मर्दन करके प्रखर होता है। सपा प्रमुख ने बहुत जल्दी अनुभव कर लिया कि समाजवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है। लेकिन अभी तो आरंभ है जी। बुलंदी के ऊंचे मुकाम को देखने तक समाजवाद को साक्षी बनाए रखो। अभी समाजवाद टूटने ना दो।काशी जाना प्रधानमंत्री के लिए “उनका आख़िरी”समय बता दिया शायद सपा प्रमुख ने अपने आखिरी वक्त के लिए ही कब्रिस्तान की चारदीवारियां बनवाई थींl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि राजनीति में विचारों को लेकर मतभेद संभव है,लेकिन ऐसा मनभेद नहीं। देश के प्रधानमंत्री के लिए सपा प्रमुख ने जिस अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, इसका जवाब प्रदेश की जनता सपा को 2022 में

Related posts

Leave a Comment