अमरनाथ मौर्या के साथ दो दर्जन भाजपा व बसपा नेताओं ने थामा सपा का दामन

प्रयागराज ! समाजवादी पार्टी के शहर पश्चिमी विधान सभा से प्रत्याशी अमरनाथ  मौर्या के ट्रांसपोर्ट नगर के केन्द्रिय कार्यालय के उद्धघाटन और कार्यकर्ता बैठक मे दो दर्जन से अधिक भाजपा व बसपा के पदाधिकारीयों ने अपनी पार्टी मे उपेक्षा का आरोप लगाते हुए ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव व शहर पश्चिमी के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या के समक्ष समाजवादी पार्टी की नीतियों व अखिलेश यादव मे आस्था व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी मे शामिल हुए।विधान सभा अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल की अध्यक्षता व नगर महासचिव के संचालन मे महानगर में  कमेटी ,सेक्टर बूथ व समस्त फ्रन्टल संगठनो के साथ सहयोगी दलो के पदाधिकारीयों की उपस्थिति मे वक्ताओं ने मोदी योगी सहित भाजपा के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जमकर हमला बोला।योगेश यादव ने अमरनाथ मौर्या को भारी बहुमत से जिताने को हर एक कार्यकर्ता को अखिलेश यादव बन कर मज़बूती से डटने की अपील की।शहर पश्चिमी से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या ने गाँधी अम्बेडकर लोहिया और मुलायम सिंह को अपना आदर्श बताया। बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान का हवाला देते हुए कहा की हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं हम जनता के आर्शिवाद से जीतने के बाद सच्चे मन से क्षेत्र के विकास को गति देने का काम करेंगे।अखिलेश यादव के प्रति आभार जताते हुए कहा जैसे अखिलेश यादव की कथनी और करनी मे कोई फर्क नहीं है वैसे ही मैं भी शहर पश्चिमी की जनता को भरोसा दिलाता हूँ की हम शहर पश्चिमी के लिए एक कार्यकर्ता की भूमिका मे रहकर ही कार्य करेंगे और ठोको नीति और बुलडोज़र वाली सरकार के सपने को चकनाचूर करेंगे।कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की कार्यकर्ता ही असल मे हमारी रीढ़ हैं।उनके बिना एक क़दम भी नहीं चला जा सकता।भाजपा व बसपा छोड़ कर सपा का दामन थामने वाले नेताओं का फूल माला पहना कर स्वागत भी किया गया।भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के महामंत्री अनिल प्रजापति , सुधीर सिंह मौर्य महानगर उपाध्य भाजपा ,शिवम कुशवाहा मण्डल मंत्री भाजपा ,संतोष बैरागी ग्राम टिकरी संयोजक बसपा वालियंट्री फोरम ,दीपक कुशवाहा सुलेम सराँय भाजपा ,भोला पासी ,श्याम लाल कुशवाहा व मनोज यादव भाजपा सेक्टर प्रभारी ,अनिल मौर्य मण्डल अध्यक्ष गंगा पट्टी भाजपा के साथ अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी मे आस्था रखते हुए समाजवादी पार्टी मे शामिल हुए।वरिष्ठ सपा नेता विनोद चन्द्र द्वबे ,रवीन्द्र यादव ,मंजू पाठक ,इसरार अन्जुम मोइन हबीबी ,मयंक यादव जॉन्टी , अभिमन्यु पटेल ,विक्रम पटेल ,सुशील कुशवाहा ,वज़ीर खाँ ,पियूश पटेल ,यथांश केसरवानी आदि नेताओं ने बैठक मे अमरनाथ मौर्या के लिए कार्यकर्ताओं से कम समय का हवाला देते हुए घर घर दस्तक देकर ठोको नीति और बुलडोज़र वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आहृवान किया।बैठक में नन्द कुमार कुशवाहा ,अशोक मौर्या ,ननकऊ यादव ,वक़ार अहमद ,पंकज साहु ,शकील अहमद ,अब्दुल समद ,तारिक नेहाल ,अवकाश कुशवाहा ,डी के यादव ,द्वारिका कुशवाहा ,विक्रम प्रधान ,इन्दू यादव ,निर्मला यादव ,रीता मौर्या ,मीनू आदि मौजूद थे ।

Related posts

Leave a Comment