अमरजीत और रमीज़ होंगे सपा से नगर निगम कार्यकारिणी प्रत्याशी

प्रयागराज। आगामी 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में अमरजीत यादव व रमीज अहसन को समाजवादी पार्टी की ओर से जहां प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं भाजपा ने व्हिप जारी किया है।
नगर निगम पार्षद कक्ष में महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे सपा पार्षदों ने ध्वनिमत से पास कर महानगर अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंप कर नगर निगम कार्यकारीणी चुनाव में जिताने का संकल्प लिया।

महानगर अध्यक्ष ने सपा पार्षदों से एकजुटता का परिचय देते हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव की तरह नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भी भारी जीत से अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील की। रवीन्द्र यादव ने कहा सपा के 24 पार्षद और दो एमएलसी भी सपा प्रत्याशी को प्रथम वरियता का मत देंगे। ऐसे में हमारे दो प्रत्याशी नगर निगम कार्यकारिणी में विजयी होंगे। बैठक में वरिष्ठ पार्षद अतहर रज़ा लाडले, अजय यादव, अनीस अहमद, मो.आज़म, फजल खान, नितिन यादव, नाजरीन बेगम पत्नी जफर खान, नेम यादव, मो.आज़ाद, निमांशू यादव, गौसिया समद, रंजीत निषाद, उर्मिला यादव, मंजीत कुमार, रुपा देवी, रोहित यादव, जयभारत यादव, मो.ज़ाहिद आदि बैठक में शामिल रहे।

भाजपा ने जारी किया व्हिप
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को वोट देने के लिए भाजपा पार्षदों के लिए व्हिप जारी किया है। भाजपा नगर निगम की मुख्य सचेतक श्रीमती किरन जायसवाल ने व्हिप जारी करते हुए कहा है कि सभी भाजपा पार्षदों के साथ सांसद एवं विधायक भाजपा को वोट करेंगे। किस पार्षद जनप्रतिनिधियों को किस कार्यकारिणी प्रत्याशी को वोट करना है, इस बात का व्हिप जारी करते हुए उन्हें पत्र दे दिया गया है !

Related posts

Leave a Comment