प्रदेश सरकार जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर ऐप डाउनलोड करेगी
प्रयागराज। पंजाबी भाषा को पढ़ने और सीखने के लिए प्रदेशवासियों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार नेट के लिए एक ऐप बनाया है जिससे उत्तर प्रदेश में कोई भी कहीं से भी पंजाबी भाषा को सीख सकता है। इस ऐप का उद्घाटन जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों होगा। उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छावड़ा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी लगातार उत्तर प्रदेश में पंजाबी भाषा, साहित्य व कला के लिए कार्य कर रही है। पंजाबी अकादमी का कार्य सफल और सुचारू रूप से चल रहा है। कहां की उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के अध्यक्ष होने के नाते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही एक ऐप का उद्घाटन करेंगे जिसे गूगल के प्ले स्टोर पर जाकर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी लिखना होगा जिससे यह ऐप आ जाएगा उसे आप डाउनलोड कर पंजाबी भाषा को सीखने और पढ़ने के साथ जुड़ सकेंगे। ऐप की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन के साथ ही यह सर्व सुलभ हो जाएगा और पूरे विश्व में कोई भी कहीं से भी इस ऐप को डाउनलोड कर पंजाबी भाषा को सीख व पढ सकता है। ओप्पो हर जात पंथ संप्रदाय के लोगों को सिखों के इतिहास के बारे में जानकारी हो पाए इसके लिए एक परीक्षा को जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश में कराया जाएगा, उसकी भी तैयारी हो रही है। वार्ता में मुख्य रूप से सरदार रजिन्दर सिंह बेदी, जसप्रीत सिंह, लखबीर सिंह, मनमोहन सिंह तन्हा, गुरमीत सिंह, हरमीत सिंह शामिल रहे।