अब ‘अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर’ की सदस्य बनीं देसी गर्ल

बॉलीवुड की गलियों से निकल कर ग्लोबल आइकन के तौर पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री जहां एक तरफ अपनी आगामी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, वहीं अब एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुन हर एक भारतीय के मन में प्रियंका के लिए मान और बढ़ जाएगा। दरअसल, देसी गर्ल ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे भारत का गौरव और सम्मान बढ़ गया है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस’ की सदस्यों में शामिल हो गई हैंप्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अदाकारा हैं, जो न केवल अपने अद्भुत अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं, बल्कि एक दूसरों की मदद करने वाली व्यक्ति, बिजनेसवुमेन और लेखिका भी हैं। सभी के बीच पॉपुलर प्रियंका चोपड़ा अपने करियर के साथ-साथ और बहुत सी चीजों के जरिए लोगों से जुड़ी हुई हैं, जिसकी वजह से उनकी प्रसिद्धि दिन-ब-दिन और बढ़ती जा रही है। अपनी आगामी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में जबर्दस्त एक्शन के लिए सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस’ की सदस्य बन गई हैं, जिसके लिए उन्हें मेंबरशिप बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से इन्विटेशन मिला था। अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस’ का मेंबर बनने के लिए इन्विटेशन के साथ-साथ ऑस्कर नॉमिनेशन की जरूरत भी पड़ती है। खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘वाइट टाइगर’ को ऑस्कर में नॉमिनेशन भी मिला था। फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ प्रियंका ने इसे प्रोड्यूस भी किया था। प्रियंका का अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस का मेंबर बनना भारत के लिए गर्व की बात है।

Related posts

Leave a Comment