अपूर्वा सिंह अपने कैम्पेन ‘मेरा यूपी मेरा गौरव’ की टीम के साथ पहुँची प्रयागराज, विकास पर हुई चर्चा,मतदान के लिए किया प्रेरित

प्रयागराज 18 फरवरी,2022।मेरा यूपी मेरा गौरव अभियान अब जोरों पर हैं मेरा यूपी मेरा गौरव कैम्पेन की टीम प्रयागराज पहुँची। मेरा यूपी मेरा गौरव की टीम ने शुक्रवार को प्रयागराज के विकास पर खुल कर चर्चा की।मतदान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
           यह विकास चर्चा प्रयागराज के सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के सामने सेल्फी प्वाइंट आई लव प्रयागराज पर हुई। सोशल मीडिया सेलीब्रेटी अपूर्वा सिंह की टीम सेल्फी प्वाइंट पर कैम्पेन में मौजूद लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस अभियान की सराहना  मौजूद सभी लोगों ने किया और संकल्प लिया कि मतदान बढ़ाने के लिए जन जन को प्रेरित करेंगे। मेरा यूपी मेरा गौरव कैम्पेन को सेल्फी प्वाइंट पर भारी जन समर्थन मिला। इसके बाद वात्सल्य नर्सिंग विद्यालय सिविल लाइंस में पहुँची जहाँ पर अपूर्वा सिंह ने नर्सिंग कोर्स कर रही लड़कियों को मतदान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उससे पहले योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल पूछे तो छात्राओं ने योगी सरकार के कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर जमकर सराहना किया।आपको बता दें की कैम्पेन टीम के काफ़ी सदस्य सोशल मीडिया पर लाखों फ़ॉलोअर के साथ सक्रिय हैं।
           सोशल सेलिब्रिटी अपूर्वा सिंह द्वारा मीडिया पर चलाया गया, हैश टैग #मेरा_UP_मेरा_गौरव सोशल मीडिया पर खूब वाह वाही बटोर रहा है अपूर्वा सिंह का कहना हैं कि कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए यूपी की बुराईयाँ कर रहे हैं और यूपी के खिलाफ बोल रहे हैं एक समय था जब  यूपी को पिछड़ा राज्य कहा जाता था उसमे दस तरह की बुराइयाँ निकाली जाती थी | लेकिन अब यूपी बदल रहा है अब यूपी के खिलाफ बोलने से पहले सभी को यूपी प्रयागराज जैसे शहर में घूमना चाहिए और देखना चाहिए अब ये वो यूपी प्रयागराज नहीं रहा,अब यह एक नए प्रयागराज की भारतीय संस्कृति व विरासत की पहचान बन कर उभर रहा हैं।महर्षि भारद्वाज जैसे मुनियों की प्रतिमाएं स्थापित कर प्रयागराज को गौरवांवित किया है।
           आपको बता दें कि अपूर्वा सिंह पूरे उत्तर प्रदेश में मेरा यूपी मेरा गौरव अभियान चला रहीं हैं। इतना ही नही लोगों के द्वारा इस अभियान की और अपूर्वा सिंह की काफ़ी तारीफ़ की जा रही है लोग लगातार सोशल मीडिया पर इसे टैग कर रहे- जन की दिल में अपनी जगह बना ली है।
          अपूर्वा सिंह बिना रुके बिना थके अपने समाज सेवा के काम को लगातार किए जा रहीं हैं उनके द्वारा किया गया हर प्रयास उनके समाज के प्रति अपनी सोच को दर्शाता है।अपूर्वा सिंह बिना रुके बिना थके लोगों की मदद के लिए लगातार आगे आ रहीं हैं और ज़रूरतमंद लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही हैं।सच में अपूर्वा सिंह समाज के लिए मिसाल हैं। उनका अभियान मेरा यूपी मेरा गौरव को सभी के द्वारा बहुत ज़्यादा सराहा जा रहा है और उम्मीद है उनके इस अथक प्रयास का परिणाम शानदार होगा।कैम्पेन से प्रेरित होकर मतदान के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है।
            इस मौके पर दिनेश तिवारी दीपक सिंह अमित श्रीवास्तव विक्की खान विजय श्रीवास्तव वंदना सिंह रीता सिंह आराधना सिंह प्रेमलता राय अनिता पांडे आँचल ओझा कंचन लता मन भावती सिंह गीता कनौजिया शिखा रस्तोगी प्रिया कैथवास राजेश शर्मा सरदार सुखविंदर सिंह अनिल भट्ट अजय सिंह ज्ञानेंद्र मिश्र अभिषेक मिश्र राजेश केसरवानी चंद्रभूषण सिंह पटेल अजित कुशवाहा ने विचार रखें। प्रयागराज में हुए विकास की जमकर सराहना किया और मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related posts

Leave a Comment