अपर नगर आयुक्त द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘सम्भव‘ सुनवाई की गई

प्रयागराज।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अपर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज, रत्न प्रिया द्वारा  26 सितम्बर 2023 को जन सुनवाई करते हुए नगर निगम में आये हुए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। जिसमें कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुई। नगर आयुक्त  द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को निस्तारित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, और यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण किये जाने में किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाय।
‘सम्भव‘ जनसुनवाई बैठक के दौरान, अपर नगर आयुक्त अरविन्द राय, महाप्रबन्धक जलकल कुमार गौरव, सहायक नगर आयुक्त अखिलेश त्रिपाठी, जन सम्पर्क अधिकारी/मुख्य कर निर्धारण अधिकारी  पी0के0 द्विवेदी, मुख्य अभियन्ता  सतीश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अभिषेक सिंह, जोनल अधिकारी मदन गोपाल,  संजय ममगई,  अमरजीत यादव, दिलीप श्रीवास्तव, आर0पी0 श्रीवास्तव, नगर अभियन्ता ए के उपाध्याय, पशुधन अधिकारी डा0 विजय अमृत राज, पर्यावरण अभियन्ता उत्तम वर्मा, अधिषाशी अभियन्ता नजमी मुजफ्फर तथा लेखाधिकारी  अक्षय कुमार आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment