प्रयागराज । भाजपा महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय सिविल लाइन मेंट अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने अपना दल एस के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति के विचारों का मंदिर है और भाजपा का कार्यकर्ता का पुजारी हैं और भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जो कार्यकर्ताओं का दल और कार्यकर्ता आधारित है और इस दल में शामिल हुए लोग इस विश्वास के साथ जुड़े उन्हें सिर्फ और सिर्फ भारत और भारतीय संस्कृति के लिए कार्य करना है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि अपना दल (एस) के
अंकित कुमार साहू (का. विधानसभा अध्यक्ष शहर दक्षिणी)
,कुलदीप जैसवाल (का. महासचिव)
,अजय दुबे (का.सचिव)
,अजय केसरवानी (का. सचिव व्यापार मंच)
,अंकुर प्रजापति (का. जोन अध्यक्ष उत्तरी)
,अविनाश कुमार सिंह , पवनेश कुमार तिवारी (अधिवक्ता)
विशाल वर्मा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया इस अवसर पर राजेश केसरवानी, लक्ष्मीकांत तिवारी, राजेश कुमार सोनकर ,अजय अग्रहरि, रॉबिन साहू, मनजीत श्रीवास्तव अरविंद यादव संस्कार सिन्हा, हरीश मिश्रा आदि उपस्थित थे।