अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस वर्ष 2020 के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय की महिला समूह की सहभागिता से दिनांक 06.03.2020 को पूर्वाह्न 11.00 बजे अरावली सभागार में महिला सशक्तिकरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती स्वाती अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता, माननीय हाई कोर्ट, प्रयागराज को मुख्य अतिथि के रूप में तथा साथ ही डा. कीर्ति, स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ/वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी केन्द्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा तिवारी, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमती मनीषा गोयल, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी उपस्थित रहीं। श्रीमती स्वाती अग्रवाल द्वारा वर्तमान परिवेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध एवं सुरक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा पारित कानूनों एवं अधिनियमों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा महिला सशक्तिकरण दिवस की विशेषता एवं इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया। डा. कीर्ति, द्वारा महिलाओं से संबंधित रोग एवं महिला स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। डा कीर्ति ने महिलाओं को होने वाले कैंसर के लक्षण, उपचार एवं उपाय पर अपने जागरूकता एवं सूझाव दिये। श्रीमती कृष्णा तिवारी, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा कार्यालय एवं परिवारिक परिस्थितियों में तालमेल बैठाने एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गयी। श्रीमती बीना सिंह, कार्यालय अधीक्षक, श्रीमती प्रीति कुमारी, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक, श्रीमती सुषमा पाण्डेय, कार्यालय अधीक्षक एवं अन्य महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। महिला सशक्तिकरण दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।