प्रयागराज। अथर्व प्रजापति के शतकीय प्रहार (134 रन, 85 गेंद, 16 चौके, आठ छक्के) की बदौलत वर्मा क्रिकेट क्लब ने जवाहर लाल नेहरू क्लब को 130 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार वर्मा क्रिकेट क्लब ने 42.5 ओवर में 340 रन (अथर्व प्रजापति 134, ऋषभ सिंह 56, सीमांत पाल 43, अंशुमान शुक्ल 22, प्रियांशु भारतीय व युवराज सिंह 20-20, अखिलेश यादव 4/22, आशीष यादव 3/58) बनाये।
जवाब में जवाहर लाल नेहरू क्लब की टीम 46.4 ओवर में 210 रन (रोशन कुशवाहा 74, आशीष यादव 26, वंश केसरवानी 22, नितिन यादव व ऋषभ सिंह तीन-तीन, सावन यादव दो विकेट) पर सिमट गई। अथर्व को एएनसीए सेंट जांस के कोच प्रताप सिंह चंदेल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।