अग्रहरि समाज द्वारा दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

 प्रयागराज ।  अग्रहरि समाज प्रयागराज के जिलाध्यक्ष  विजय गुप्ता के नेतृत्व में  चन्द्रलोक चौराहा पर मोमबत्ती जुलूस  निकालकर शोक सभा के माध्यम से अग्रहरि समाज के लोगों की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
     इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए  राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सुनील अग्रहरि ने कहा कि विन्ध्यवासिनी धाम गये शिवगढ के लोगों की जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी श्याम लाल अग्रहरि  रेखा पत्नी संजय अग्रहरि रेखा पत्नी रमेश अग्रहरि  कविता पत्नी दिनेश अग्रहरि   न्यासा पुत्री रमेश अग्रहरि  ओजस पुत्री उमेश अग्रहरि की असामयिक मृत्यु तथा उमेश अग्रहरि  प्रिया  ॠषभ तथा चालक इरशाद अहमद गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं
    ईश्वर मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे
                               शोक सभा के माध्यम से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष  विजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार से घायलों को 5 लाख  रुपए और समुचित इलाज कराने तथा मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपए  आर्थिक सहायता करने की मांग की
              शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सर्वश्री  सुनील अग्रहरि मनीष गुप्ता प्रमोद अग्रहरि संतोष अग्रहरि संदीप अग्रहरि लवकुश विशाल अग्रहरि सुधीर  सोहनलाल मनोज  कुंवर  जी राकेश सुधांशु विकास शुभम रामबाबू कुंदन शरद बच्चा आदि शामिल रहे

Related posts

Leave a Comment