अखिलेश यादव बोले- अगर भाजपा बेईमानी ना करे तो उसका सफाया हो जाए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को जसवंतनगर के ग्राम फतेहपुरा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों ने बता दिया है कि भारतीय जनता पार्टी देश के बाहर जा रही है।

वहीं आरोप लगाया कि प्रदेश में निकाय चुनावों में सरकारी तंत्र ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। वे ग्राम फतेहपुरा में सपा नेता महावीर सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उनका निधन 12 मई को सड़क दुर्घटना में हो गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा कहीं सीधी लड़ती है, कहीं किसी दल को आगे कर के लड़ती है। अब लोगों को देखना होगा कि किसके साथ रहने से, किस को हराने से देश का लोकतंत्र बचेगा। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की शहरों स्थिति सुधरी है। गांव में पहले से ही हमारा बेस बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बेईमानी नहीं करेगी तो उसका सफाया हो जाएगा।

Related posts

Leave a Comment