अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस -2020 पर अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे ललिता चौधरी का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 08 मार्च को मनाया जाता है।हम सभी के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है जब हम विश्व की आधी आबादी के द्वारा हर एक क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों का सम्मान करते हैं और साथ ही साथ यह वह समय भी होता है जब महिलाओं से जुड़े जटिल मुद्दों पर भी चर्चा होती है।

इस वर्ष 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए #EachForEqual अर्थात लैंगिक समानता या जेंडरइक्वलिटीकी थीम निर्धारित की गई है । Global Gender Gap Report 2020के पैमाने पर 153 देशों में भारत की रैंक 112वीं है। यहह्मारेदेश में मात्र महिलाओं के पिछड़ेपन का द्योतक नहीं है बल्किसामाजिक संरचना में असमानता और लैंगिक भेदभाव का भयावह प्रतिबिंब है।  आज के समय में लैंगिक भेदभाव, महिलाओंकी पुरुषों की तुलना मे कम संख्यामहिलाओं के प्रति अपराध और भेदभाव मात्र सामाजिक समस्याओं को ही नही जन्म दे रहा हैं वरन राष्ट्र के विकास की गति को भी बाधित कर रहा है।

यदि हमें एक स्वस्थ समाज को निर्मित करना है और सामाजिक समस्याओं का निराकरण करना है तो इस भेदभाव को समाप्त करना होगा और इसके लिए सभी सामाजिक,आर्थिक एवं अन्य सभी क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना होगा और साथ ही इसकी शुरुआत हमें अपने परिवार से ही करनी होगी। बेटियों की अच्छी परवरिशसमाज में समान अधिकार, शिक्षा और रोजगार के लिए सतत प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन अपने कार्यकलापों के माध्यम से समाज में महिलाओं एवं उनसे जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। महिला कल्याण एवं अन्य सामाजिक विषयों में हमारे संगठन द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं

Related posts

Leave a Comment