हॉलीवुड एक्ट्रेस Laura Dern ने जन्मदिन पर जीता पहला ऑस्कर अवार्ड

हॉलीवुड स्टार लॉरा डर्न को जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा नहीं मिल सकता था जिन्हें ‘मैरिज स्टोरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पहला ऑस्कर मिला है।  सोमवार को 53 वर्ष की हुईं डर्न ने नोरा फैनशॉ के किरदार के लिए ऑस्कर जीता। उन्होंने अपने पति से अलग होने जा रही स्कारलेट जोहानसन की तेज तर्रार वकील की भूमिका निभाई थी।डर्न ने ‘जोजो रैबिट’ के लिए नामित जोहानसन और ‘लिटिल वुमन’ की सह कलाकार फ्लोरेंस पुग को पछाड़ा। मार्गोट रोबी (बाम्बशेल) और कैथी बेट्स (रिचर्ड ज्वेल) भी दौड़ में थी। डर्न ने पुरस्कार लेते हुए कहा,‘‘यह मेरे जन्मदिन का सर्वश्रेष्ठ तोहफा है।’’

Related posts

Leave a Comment