हीलिंग हिमालय’ के सफाई अभियान में हुईं शामिल Dia Mirza

बॉलीवुड अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की सद्भावना दूत दीया मिर्जा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। द रिज, माल रोड, सब्जी मंडी और आसपास के क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया।मिर्जा ने लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने, परिवेश को साफ-सुथरा रखने तथा प्लास्टिक काउपयोग नहीं करने की सलाह दी क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरनाक है। मिर्जा ने कहा कि जब तक लोगों को यह पता नहीं चलता है कि कैसे प्लास्टिक अपशिष्ट निकलता है , उसकी सफाई की जाती है और क्यों यह खतरनाक है, तब तक कुछ नहीं किया जा सकता।

Related posts

Leave a Comment