प्रयागराज । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के न्यू कमेटी हाल मे वर्तमान कार्यकारिणी वर्ष 2023-24 के समस्त पदाधिकारियों के साथ समस्त मीडियाकर्मियों ( प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) का एक परिचय कार्यक्रम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता, महासचिव नितिन शर्मा के निर्देशन व संयुक्त सचिव प्रेस अमरेन्दु सिंह के संचालन में सम्पन्न हुआ।
परिचय कार्यक्रम में लगभग 50-60 मीडियाकर्मी उपस्थित थे। की। यह परिचय कार्यक्रम बहुत ही लगाव वाला और सकारात्मक रहा। कार्यक्रम में वर्तमान कार्यकारिणी एवं विधि संवाददाताओं/पत्रकारों ने अपने सलाह एवं सुझाव बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मध्य साझा किए। पत्रकारों ने न्यायपालिका के अन्दर प्रवेश एवं प्रकाशन से सम्बन्धित विषय रखकर अपने विचारों से अवगत कराया। पत्रकारों ने कार्यकारिणी के समक्ष इस बात का प्रस्ताव भी रखा कि निर्माणाधीन नए अधिवक्ता भवन में सभी विधि संवाददाताओं के लिए एक कक्ष निर्धारित कराया जाना चाहिए। सभी ने मिल-जुलकर एक दूसरे का सहयोग करने एवं सूचना व जानकारी साझा करने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम में सभी मीडिया समूहों के विधि संवाददाता ,उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में अधिवक्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अमित के0 श्रीवास्तव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आशुतोष पाण्डेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र ‘‘अजय जय हिन्द’’, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, स्वर्णलता सुमन (उपाध्यक्षगण), सर्वेश कुमार दुबे (संयुक्त सचिव प्रशासन), अजय सिंह (संयुक्त सचिव लाइब्रेरी), अमरेन्दु सिंह (संयुक्त सचिव प्रेस), अंजना चुतर्वेदी (संयुक्त सचिव महिला), आशीष कुमार मिश्र (कोषाध्यक्ष), प्रीति द्विवेदी, सरिता सिंह, अभ्युदय त्रिपाठी, विनोद राय, अमित कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अरविन्द कुमार सिंह, अरूण कुमार त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, सुधीर कुमार केसरवानी, साइमा सहेर, अनिरूद्ध ओझा, अनिल कुमार मिश्र, गुलाब सिंह यादव एवं अनिल प्रताप सिंह (कार्यकारिणी सदस्य) मौजूद थे।