उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र संडीला में केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से शुक्रवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर देख नाराज स्वजन ने मृतक के शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।दरअसल, कीटनाशक का रसायन बनाने वाली फैक्ट्री में बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर निवासी रामौतार (39) गुरुवार की रात अन्य साथियों के साथ काम कर रहे थे। जैसा कि उसके साथी राजेश ने बताया कि वह लोग पाइप पकड़े थे। अचानक वह पाइप गैस के वॉल्व पर गिर गया और उसमें रिसाव होने गया। रामौतार आगे था और वह बेहोश हो गया। उसके भाई मकरंद ने बताया कि परेशानी होने के बाद भी प्रबंधन ने उसे फैक्ट्री में ही रखा और उसके बाद देर रात कंपनी की एम्बुलेंस से उसके घर छोड़कर चले आए। उसके बाद उसकी मौत हो गई। एक अन्य भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ अन्य चपेट में आए उनकी हालत सामान्य है। मजदूर की मौत से नाराज स्वजन ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वह फैक्ट्री प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं।
You are here
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...