स्वतंत्र देव के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी

यमुनापार के भाजपाइयों ने फोन कर दी स्वतंत्र देव सिंह को शुभकामनाएं
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर यमुनापार के भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुभाष सिंह पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए श्री स्वतन्त्र देव सिंह को शुभकामनाएं देकर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा   राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया जाना श्री स्वतंत्र देव सिंह के मेहनत का परिणाम है। हम सबको अत्यंत खुशी है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा और अधिक देश में मजबूत हो सकेगी।

Related posts

Leave a Comment