स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का हो सकता है निर्माण-गुरु प्रसाद मौर्य

लाल गोपालगंज: मंडल श्रंग्वेरपुरधाम अन्तर्गत गरियांवां ग्रामसभा में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में डा. भीमराव अम्बेडकर मूर्ति पर फाफामऊ विधायक गुरूप्रसाद मौर्य ने माल्यार्पण कर सेवा पखवारा के रूप में सफाई अभियान चलाते हुए कहा कि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सकता है। इसलिए आप सभी सम्मानित जनों से निवेदन है कि अपने आप पास हमेशा साफ-सुथरा रखें‌। जिससे सभी लोग हमेशा स्वस्थ रहें। इस मौके पर पर मंडल अध्यक्ष श्रंग्वेरपुरधाम सुरेन्द्र मिश्र, विनोद ओझा, अवधेश मिश्र, अनिल मिश्र,विवेक दिवेदी, अजय मोर्या,तीरथ केसरवानी,राजेन्द्र केसरवानी,विष्णू मिश्र, शोनेस तिवारी, गणेसी लाल केसरवानी,विजय केसरवानी, आदि कार्यकत्र्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts

Leave a Comment