प्रयागराज । डा0 शिखा दरबारी, पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त, प्रयागराज एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कौड़िहार, प्रयागराज का भ्रमण किया गया। विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक बालिकाएं उपस्थित थी। विद्यालय में पठन-पाठन के साथ-2 आवासीय व्यवस्था का अवलोकन किया गया। बालिकाओं को उनके आगामी कैरियर पर भी वार्ता कर प्रेरित किया गया। सभी बालिकाओं को निःशुल्क ट्रैक सूट भी वितरित किया गया। विद्यालय में निर्माणाधीन कम्प्यूटर लैब एवं डोरमेट्री का अवलोकन किया गया। विद्यालय के उच्चीकृत हेतु उपलब्ध भूमि मंे जल्द ही निर्माण कार्य कराने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज को निर्देशित किया गया।
सीडीओ द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कौड़िहार का भ्रमण किया गया
