सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरने पर बैठे लोग भी करेंगे वोट

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। यमुनापार में नागरिकता संशोधन कानून सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में पिछले एक महीने से खुरेजी, श्रीराम कॉलोनी, चांद बाग, मुस्तफाबाद, सुंदर नगरी, कर्दम पुरी, जाफराबाद में धरना चल रहा है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, वह शनिवार को पहले मतदान करेंगे उसके बाद धरने पर बैठेंगे। धरने पर बैठे लोग एक साथ वोट करने नहीं जाएंगे, तीन-चार लोग एक साथ वोट करने के लिए मतदान केंद्र जाएंगे।चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहे हैं।पूर्वी दिल्लीः यमुनापार में नागरिकता संशोधन कानून सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में पिछले एक महीने से खुरेजी, श्रीराम कॉलोनी, चांद बाग, मुस्तफाबाद, सुंदर नगरी, कर्दम पुरी, जाफराबाद में धरना चल रहा है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, वह शनिवार को पहले मतदान करेंगे उसके बाद धरने पर बैठेंगे। धरने पर बैठे लोग एक साथ वोट करने नहीं जाएंगे, तीन-चार लोग एक साथ वोट करने के लिए मतदान केंद्र जाएंगे।चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment