सिंह राशि के जातकों के विवाह में आ रही परेशानियां तो जरूर करें ये उपाय

शादी का दिन हर लड़की और लड़के के लिए उनके जीवन का सबसे बड़ा दिन होता है। हांलाकि कई गुणों के मिलने के बाद भी लड़के और लड़की को उनके हिसाब या पसंद का लाइफपार्टनर नहीं मिल पाता है। बता दें कि टैरो कार्ड में विवाह संबंधी कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। कई बार ग्रह-नक्षत्रों व राशि की चाल बदलने से व्यक्ति के विवाह में बाधाएं उत्पन्न होती हैं। तो वहीं कई बार बना-बनाया रिश्ता भी एक झटके में टूटकर बिखर जाता है। ऐसे में अगर आप भी विवाह संबंधी किसी समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सिंह राशि के जातकों की विवाह में आने वाली परेशानियों को दूर करने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाने से सिंह राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

बुधवार को पक्षियों को डालें दाना

सिंह राशि के जातकों की शादी में अड़चन आने पर वह बुधवार के दिन सरसों के तेल का पराठा बनाएं। फिर उस पराठे के छोटे-छोटे टुकड़े कर पक्षियों को खिलाएं। इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली परेशानियां जल्द दूर हो सकती हैं।

प्रदोष व्रत करें

सिंह राशि की कन्याओं को प्रदोष व्रत करना चाहिए और भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती चाहिए। कुंवारी कन्याओं को कम से कम सात प्रदोष व्रत करने चाहिए। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाएगी।

गुरुवार को केले के पेड़ की करें पूजा

सिंह राशि के जातक जल्द विवाह करने व शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए गुरुवार को पीले वस्त्र पहन विधि-विधान से केले के पेड़ की पूजा करें। इससे आपको जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही विवाह संबंधी परेशानियां भी दूर होंगी।

सोलह सोमवार का व्रत

अगर आपके विवाह में किसी तरह की बाधा आ रही है और आप जल्द से जल्द विवाह करना चाहते हैं। तो सिंह राशि के जातकों को सोलह सोमवार का व्रत करना चाहिए। साथ ही कच्चे दूध का दान करना चाहिए। इससे जल्द ही आपका विवाह हो जाएगा।

शुक्रवार को करें इन चीजों का दान

सिंह राशि के जातकों की शादी में यदि किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो उन्हें शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनने चाहिए और गरीब व जरूरतमंद को सफेद वस्त्र दान करने चाहिए। इस उपाय को करने से जल्दी ही आपकी शादी फिक्स हो जाएगी और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।

Related posts

Leave a Comment