सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी द्वारा प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल उपरिगामी पुल का लोकार्पण किया गया

प्रयागराज । भारतीय रेल के सबसे व्यस्ततम मंडलों में से एक प्रयागराज मंडल में परिचालन की दृष्टि से प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है | प्रयागराज जंक्शन पर रेलगाड़ियो का दबाव कम करने के दृष्टिगत प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन को विकसित किया गया है| प्रयागराज छिवकी  रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों का आवागमन भी निरंतर बढ़ रहा है |
प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने के प्रयास निरंतर जारी है | इसी क्रम में   3 जनवरी 2022 को प्रयागराज छिवकी  रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल उपरिगामी पुल का  लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपर मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज मण्डल  संजीव दीक्षित, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  विपिन कुमार सिंह द्वारा  सांसद लोकसभा प्रयागराज प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया| इसी क्रम में  सांसद लोकसभा प्रयागराज प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी द्वारा फीता काट कर एवं प्लाक का अनावरण कर प्रयागराज छिवकी  रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल उपरिगामी पुल का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करतरे हुए  सांसद लोकसभा प्रयागराज प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने भारतीय रेल में  हो रहे विकास कार्यो से अवगत करते हुए बताया की पिछले कुछ वर्षो में बहुत काम हुआ है|
उन्होंने कहा की आज चाहे रेलवे की बात हो या सड़क मार्ग की सभी क्षेत्रो में निरंतर विकास हो रहा है, आज स्टेशनों पर यात्रियों  के लिये लिफ्ट, एस्केलेटर, पैदल उपरिगामी पुल, वाई फाई की सुविधा उपलब्ध है|भारतीय रेल द्वारा विभन्न स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जंहा हमें एयरपोर्ट के तर्ज की सुविधाए मिलेंगी, उन्होंने यह भी बताया की प्रयागराज जंक्शन को भी विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकिसित किया जाएगा, आने वाले कुछ वर्षों में हम लोग विश्वस्तरीय प्रयागराज जंक्शन देखेंगे|  इस अवसर पर उन्होंने प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल यात्री उपरिगामी पुल के निर्माण के लिए रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया |
  इस अवसर पर उन्होंने बताया की इस  पैदल उपरिगामी पुल का निर्माण 2019 में प्रारंभ हुआ था | रुपये 6.65  करोड़  की लागत से बने इस पुल कि लम्बाई लगभग 92 मीटर, चौड़ाई 6.1 मीटर है | इस पुल से  प्लेटफार्म पर आने जाने के लिए 02 रैंप  एवं  सीढ़ीयों की सुविधा उपलब्ध है | यह पैदल उपरिगामी पुल प्लेटफार्म 01 को  प्लेटफार्म 2/3 से जोड़ता है|
नवनिर्मित पैदल यात्री उपरिगामी पुल का निर्माण होने से हमारे सम्मानित यात्रियों को विशेष कर शारीरिक रूप से अशक्त यात्री,वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होगा| पुल के लोकार्पण होने से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने और सामान्य जन को स्टेशन के एक और से दूसरी और आने – जाने में  सुविधा होगी|
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल  संजीव दीक्षित, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  विपिन कुमार सिंह, मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर  हिमांशु मंडल इंजीनियर संपदा  एस के  चौहान, मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य एन के मिश्रा, सहायक सुरक्षा आयुक्त टी के अग्निहोत्री  सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी एवं आपर जनसमूह उपस्थित रहा|

Related posts

Leave a Comment