प्रयागराज ।
नगर निगम पार्षद साहिल अरोरा के मीरापुर स्थित आवास ( बूथ संख्यां- 63 ) पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के उद्बोधन को सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सुना।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने आदिवासी भाषाओं पर सराहनीय कार्य करने महान हस्तियों को पद्म पुरस्कारों की जहाँ चर्चा की वहीं दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के गौरव पर सभी देशवासियों को गर्व करने की बात कही।
आज का समय मोटे अनाजों का समय है, जिसका उत्पादन और भोजन में उपयोग हमें एक स्वस्थ भारत के निर्माण में मजबूत और पौष्टिक स्तम्भ प्रदान करता है।
इस अवसर पर प्रयागराज व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा ,मीरापुर मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह,पार्षद साहिल अरोरा, अनूप मिश्रा, ऋषि निषाद, वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा, कनौजिया आदि कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।