सम्पूर्ण समाधान दिवस, ‘सम्भव‘ सुनवाई की गई

प्रयागराज।
अपर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज,  अरविन्द राय द्वारा दिनांक 12 मार्च 2024 को जन सुनवाई करते हुए नगर निगम में आये हुए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। जिसमें कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई। अपर नगर आयुक्त द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को निस्तारित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
‘सम्भव‘ जनसुनवाई बैठक के दौरान, अपर नगर आयुक्त अमरीश बिन्द, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी/जन सम्पर्क अधिकारी  पी0के0द्विवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी  अभिषेक सिंह, पर्यावरण अभियन्ता  उत्तम कुमार वर्मा, समस्त जोनल अधिकारी, लेखाधिकारी  अक्षय कुमार, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी  विजय अमृत राज, सहायक अभियन्ता  राधे कृष्ण लाल, अधिषाशी अभियन्ता  नजमी मुजफ्फर आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment