सैदाबाद। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पूर्व सपाईयो ने समोधीपुर दायम गंज स्थित गोलु डेयरी पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सपाइयों ने केक काटकर एक दूसरे को गले मिलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।
जन्मदिन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश महासचिव श्यामलाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा संघर्ष करते हुए अपनी पार्टी को जहां उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनाकर सत्तारूढ़ करवाने में अहम योगदान देने के साथ ही अपने पुत्र अखिलेश यादव को भी मुख्यमंत्री बनाने का कारनामा कर दिखाया। उनकी सरकार के समय में गरीब,शोषित, मजदूर वर्ग के लोगों को विशेष रूप से विकास की गंगा में नहलाते हुए उन लोगों का विकास कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा साधारण परिवार से निकलकर देश एवं उत्तर प्रदेश में अपनी पहचान बनाते हुए तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तथा केंद्र में रक्षा मंत्री बनकर कार्य किया। मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस के मौके पर अरुण कुमार उर्फ बब्बू यादव ने समस्त पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर यह शपथ लेनी है कि आगामी चुनाव 2022 में हम सभी लोगों को अपनी जान लगाकर पार्टी को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से जीत दिलवाने का काम करना है। कार्यक्रम को राज बहादुर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश पाल विधानसभा अध्यक्ष सपा नेता जाहिद आदि ने लोगों को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष योगेश पाल ने किया ।