प्रयागराज। नवशक्ति मिशन फाउंडेशन की ओर से संस्था के कार्यालय टैगोर टाउन में आज जल जीवन मिशन अवेयरनेस संगोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता डॉ राजेश सिन्हा उप प्रधानाचार्य केशव इंटर कॉलेज ने किया। मुख्य अतिथि उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाडा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मा)ने जल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छ जल पीने से हम स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। स्वच्छ जल तमाम बीमारियों का अंत है। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया है। कार्यक्रम से पूर्व महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि मां ने नवशक्ति मिशन फाऊंडेशन के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत पल्लवी दयाल ने किया। माल्यार्पण मिथिलेश मौर्या ,राहुल वर्मा , विनोद तिवारी, रंजीत कुमार ,कंचन गुप्ता ,जयप्रकाश, रमेश कुमार, कोमल गुप्ता ने सभी अतिथियों की माल्यार्पण कर स्वागत किया। संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नाजिम अंसारी ने संस्था के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में कंचन गुप्ता, रिया सिंह, राहुल वर्मा, वरुण कुमार , मिथिलेश मौर्य , रीया सिंह , प्रियंका यादव , धनंजय सिंह, अनुराग ,कंचन गुप्ता, विनोद तिवारी, रंजीत कुमार, निष्ठगिरी ,सुषमा, पवन नंदगिरी , राहुल वर्मा , जयप्रकाश, ज्ञान सिंह , रजनी सिंह , शैलेंद्र श्रीवास्तव , अंशु कुमार सिंह , प्रमोद पांडेय , रविंद्र अवस्थी , आनंद तिवारी , पंछी पटेल सहित अन्य लोग थे। नवशक्ति मिशन फाउंडेशन के निदेशक आनंद कुमार ने संस्था कार्यों के बारे और आगामी योजना के बारे में बताया और जनता से जुड़े कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद कोमल गुप्ता ने किया।
Related posts
-
एक राष्ट्र एक चुनाव पर काशी क्षेत्र सोशल मीडिया मीट का हुआ आयोजन
प्रयागराज।जिला पंचायत सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर भाजपा काशी क्षेत्र की ओर... -
रेलवे सुरक्षा बल/कानपुर अनवरगंज ने महिला यात्री का छूटा हुआ पर्स वापस सुपुर्द किया यात्री ने रेलवे हेल्प लाइन की मदद से ट्रेन में छूटे 88923/- रुपये से भरे पर्स को वापस पाया
रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों और उनके समान की सुरक्षा के लिए स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में... -
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण में हिंदी कार्यशाला का आयोजन
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठनए प्रयागराज में दिनांक 24ण्04ण्2025 को तिमाही एवं मासिक पीसीडीओ रिपोर्ट की शंकाएं...