सपा की सरकार में गुण्डागर्दी चरम पर थी : नन्दी

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में की जनसभा
कार्यालय संवाददाता
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सरायइनायत, हनुमानगंज, बलरामपुर और रिठैया बाजार में व्यापक जनसम्पर्क एवं जनसभा की। मंत्री नन्दी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला करते हुए भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रदेश की जनता इस बात की साक्षी और गवाह है कि उत्तर प्रदेश में जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, गुण्डागर्दी चरम पर रही है। कहा जाता था कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा गुण्डा। जितना बड़ा गुंडा, अपराधी, उतना बड़़ा सपा का नेता। स्थिति ये थी कि सपा नेताओं और मंत्रियों के परिवार वालों, रिश्तेदारों की दबंगई चलती थी। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता था। मकानों पर कब्जा किया जाता था। गुंडागर्दी चरम पर थी। सपा सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं थी। कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना दिया गया था, जिसे उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ समाप्त किया है, बल्कि नेस्तनाबूत करने का काम किया है।
मंत्री नन्दी ने मतदाताओं से कहा कि इस सीट को जीत कर देंगे तो विकास की गंगा बहेगी।
विकास के साथ चलते हुए विनाशकारियों को सबक सिखाना है और प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को विजयी बनाना है। विधायक बनाकर उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचाना है। इस अवसर पर भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, गोपीनाथ स्वर्णकार, पिंटू गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, राजेंद्र केसरवानी, कुंवर केसरवानी, राजेश केसरवानी, धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष सोनी, राकेश सिंह, आत्माधर दुबे आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment