प्रयागराज। सनातन एकता मिशन प्रयागराज अपना स्थापना दिवस समारोह महाशिवरात्रि मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय सनातन टावर हाशिमपुर रोड बालसन चौराहे पर शाम 6:00 से मनाने जा रहा है। इस दौरान सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें शहर के बडी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अशोक पाठक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सनातन श्री सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संस्था वर्षभर सामाजिक कार्यों-सनातन धर्म की मजबूती, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण, कोविड के दौरान लोगों की मदद करने सहित अन्य प्रमुख कार्य करती है जिससे कि लोगों की मदद हो सके। संस्था के संरक्षक पं देवराज पाठक ने कहा कि संस्था की ओर से कई सामाजिक कार्य किये जा रहे है जिससे कि उसका लाभ समाज को मिल सके। उन्होंने कहा कि सनातन एकता मिशन के माध्यम से जहा सनातन धर्मावलंबियों को एकजुट किया जा रहा है वही लोगों की मदद भी की जा रही है। इससे संस्था को मजबूती मिलती है। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक पं देवराज पाठक, उपाध्यक्ष इन्द्रमणि पाण्डेय एवं सहदेव मुखर्जी, राष्ट्रीय महासचिव विपुलेश त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिलीप द्विवेदी, प्रदेश सचिव मनोज श्रीवास्तव एवं विनोद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना पाठक, उपाध्यक्ष रंजना यादव और महासचिव रंजना सिंह का विशेष योगदान है।
Related posts
-
फ्रेंड्स क्लब मेजा ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी.
हंडिया के टेला गाँव में एक दिवसीय डे एंड नाइट जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न।◆ ●विजेता... -
भाजपाइयों ने पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की
प्रयागराज। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापार के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक गंगापार निर्मला पासवान के... -
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पहुंचीं प्रयागराज, जंक्शन से लेकर घर तक स्वागत, बरसाए गए फूल
प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में आल इंडिया रैकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने वालीं...