सतर्कता जागरूकता सेमिनार का आयोजन

प्रयागराज।  सतर्कता विभाग उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगरा मंडल के गोवर्धन सभागार मे एक सतर्कता जागरूकता  सेमिनार का आयोजन किया गया।  ज्ञात हो कि उत्तर मध्य रेलवे द्वारा  26.10.2021 से 01.11.2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित सेमिनार मे सतर्कता विभाग मुख्यालय के  वरिष्ठ उप महाप्रबंधक  नवीन कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (इन्जी0)  देवेन्द्र सिंह, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (मेके0)  ए0के0 साहनी, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी(स्टोर)  अंकुर चन्द्रा, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी(यातायात)  बृजेश कुमार मिश्रा एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारी(इलै0)  धर्मेन्द्र कुमार का अपर मंडल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा) एवं अपर मंडल रेल प्रबन्धक (ओपी) द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर  स्वागत किया गया।

उत्तर मध्य रेलवे  के सतर्कता विभाग के प्रमुख वरिष्ठ उप महाप्रबंधक  नवीन कुमार द्वारा आगरा मंडल के शाखा अधिकारियो को अपने सम्बोधन मे बताया गया  कि अपने कार्य मे कैसे पारदर्शिता, नियम एवं सतर्कता का ध्यान रखते हुए कार्य करे। साथ ही सतर्कता विभाग के अन्य अधिकारियो ने भी अपने सम्बोधन से आगरा मंडल के शाखा अधिकारियो को सतर्कता विषय पर आवश्यक ध्यान रखे जाने वाले बिन्दुओ के बारे मे संक्षेप मे बताया गया तथा आगरा मंडल के शाखा अधिकारियो की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल प्रबन्धक(इन्फ्रा)  एच0एस0 राणा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक(ओपी)  मुदित चन्द्रा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मानसी वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक  अमन वर्मा एवं अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment