प्रयागराज। सतना से चार बार सासंद गणेश सिंह के माता फूलमती देवी के निधन के उपरांत शुक्रवार को त्रिवेणी संगम प्रयागराज मे अस्थि-विसर्जन विधि-विधान पूर्वक किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि किसान मोर्चो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि ने सांसद के माता जी के अस्थि कलश रथ यात्रा को लेप्रोसी चौराहे से रिसीव कर संगम तट पर लेकर गए जहाँ भाजपाईयों एवं परिजनो ने श्रष्दाजंलि अर्पित किया। पूजन के बाद संगम में अस्थि विसर्जित किया गया। अस्थि-विसर्जन के इस कार्यक्रम में सांसद सतना गणेश सिंह,सासंद फूलपुर केसरी देवी पटेल,विधायक प्रवीण पटेल,महामंत्री किसान मोर्चा काशी सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुभाष सिंह पटेल,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधाकर पांडेय,आदेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार साहू बऊआ आदि के साथ भारी सख्यां मे कार्यकर्ता एवं परिजन उपस्थित रहे।