सक्सेना सभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

सामाजिक एकता का प्रतीक है होली उत्सव: पूर्व कमिश्नर आर.एस. वर्मा
नैनी, प्रयागराज। सक्सेना सभा द्वारा  होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ शंकर लाल मेमोरियल हाल में मनाया गया। शुरूआत भगवान चित्रगुप्त की आरती से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर आर0एस0 वर्मा, सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 थे। उन्होंने सभी को रंगो के त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि होली उत्सव सामाजिक एकता का प्रतीक है इस त्योहार से सामाजिक एकता की भावना प्रबल होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्सेना सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, आई.पी.एस. ने की। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि कायस्थ कम्युनिटी को सदैव से विद्वान समुदाय की संज्ञा दी गई है हमें इसे मजबूती के साथ कायम रखना है जिसके लिये बच्चों को शिक्षा, सदाचार, सर्वांगीर्ण विकास की जरूरती है। संचालन स्वाति निरखी एवं अंजनी सक्सेना ने किया।
रंगारंग कार्यक्रमों में उन्नति सक्सेना, प्रगति सक्सेना, सार्थक सक्सेना, अर्पिता सक्सेना, अंशिका सक्सेना, नित्या सक्सेना, रश्मिका सक्सेना ने नृत्य की प्रस्तुति दी, सुमन सक्सेना एवं मुकुन्द निरखी ने गीत गाया। अनुजा की कथक प्रस्तुति ने समा बांधा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जुगेश एवं उनकी टीम द्वारा होली लोकगीत की प्रस्तुति दी गई। मानस ने गज़ल की प्रस्तुति दी। अन्त में स्वाति निरखी के गीत जोगीरा सा रा रा रा एवं फूलों की होली से कार्यक्रम का समापन हुआ।
सचिव कौशल सक्सेना ने मुख्य अतिथि आर.एस. वर्मा एवं संरक्षक विजोय कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया। धु्रव रत्न 2021 की विजेता शिवानी सक्सेना को अध्यक्ष प्रमोद कुमार व उपाध्यक्ष डा. सुमन रानी सिन्हा ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। विजोय कुमार, उपाध्यक्षा शोभा दरबारी, आशीष सक्सेना आदि ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया।
होली मिलन समारोह में कोषाध्यक्ष श्रीमती रजनी सक्सेना, श्रीमती अरूणा अस्थाना, श्रीमती नीरजा कुमार, राकेश सक्सेना, अनिल दरबारी, श्रीमती रीता सक्सेना, जूही सक्सेना, पीआरओ संजीव सक्सेना, शेखर सक्सेना, गोपाल सक्सेना, श्रीमती सुमन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment