ट्विटर इंडिया के शीर्ष अधिकारी बुधवार को एक संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए और उसे साइबर जगत में महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए की गयी कार्रवाई से अवगत कराया। ट्विटर इंडिया के अधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण पर संसदीय समिति के समक्ष प्रस्तुति दी। उन्होंने समिति के सदस्यों को महिलाओं की साइबर सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी में नये बदलावों की जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की प्रणाली की जानकारी दी। समिति की अध्यक्ष भाजपा सांसद हीना गावित हैं और इसमें सभी महिला सदस्य हैं। समिति ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को गुरूवार को उपस्थित होने के लिये कहा है।
Related posts
-
वियतनाम पर ट्रंप के भारी टैरिफ के बीच भारत को फायदा
वियतनाम सैमसंग का एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब रहा है। लेकिन वियतनाम पर लगाए गए भारी भरकम... -
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम...