संगठन की मजबूती के लिए करता रहूंगा काम : अम्माद हसन

अम्माद हसन बने अपना दल के प्रदेश सचिव , दी बधाई
 प्रयागराज। अपना दल (डा सोनेलाल पटेल) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी किया है जिसमें प्रयागराज के युवा, कर्मठ और संगठन को मजबूती देने वाले अम्माद हसन (अमन नींवा)  को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इस पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव और युवा नेता अम्माद हसन (अमन नीवां) ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल और पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री आशीष कुमार पटेल, प्रदेश  अध्यक्ष राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप पटेल
सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी तरह से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती सदैव मजबूती प्रदान करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना मेरा दायित्व है। कहा कि संगठन के जिस भी पद पर रहूंगा, सदैव संगठन की मजबूती और उसके विस्तार के लिए काम करता रहूंगा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव अम्माद हसन ने कहा कि वह संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साहित होकर जुड़ रहे हैं और वह संगठन के सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है इससे भी लोग तेजी से संगठन से जुड़ रहे हैं। संगठन के युवा नेता अम्माद हसन को प्रदेश सचिव मनोनीत किये जाने पर अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप पटेल, सलमान खान, शिवम शुक्ला,सत्यम शुक्ला,मसूद अहमद, अमरपाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है‌।

Related posts

Leave a Comment