संकुल की बैठक में बेहतर शिक्षण पर दिया गया जोर

एआरपी सहित कई विधालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक, बच्चे हुए शामिल
प्रयागराज । निरौंधा संकुल की शिक्षा चौपाल का आयोजन उच्च प्राथमिक  विद्यालय डाही में किया  गया जिसमें निरौंधा संकुल के प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा एक-एक शिक्षक, समस्त शिक्षक संकुल व एआरपी  अनिल  कुमार  सिंह एवं    विनोद  कुमार  मल्ल ने माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय डाही की छात्राओं  ने मां सरस्वती की  वंदना प्रस्तुत की। उच्च प्राथमिक विद्यालय निरौंधा की सहायक अध्यापिका अजमातुन्निषा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एआरपी ने सभी प्रधानाध्यापको, अध्यापको एसएमसी अध्यक्ष, प्रधान प्रतिनिधि, वरिष्ठ अभिभावकों का बैज अलंकरण कर स्वागत व सम्मान किया। संचालन शिक्षक  विनोद कुमार  सिंह ने किया। एआरपी अनिल कुमार सिंह  ने शिक्षा चौपाल के उद्देश्य से परिचय कराते हुए शासन की शिक्षा सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं का  विस्तार से जानकारी दिया। एआरपी अनिल कुमार सिंह ने कायाकल्प से सम्बन्धित 19 पैरामीटर के अन्तर्गत विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार से वर्णन किया । प्राथमिक विद्यालय भरहरा के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र सिंह ने गणित शिक्षण से सम्बन्धित टीएलएम का प्रस्तुतीकरण किया। प्राथमिक विद्यालय बड़हा के सहायक अध्यापक संजय कुमार शुक्ला एवं शिक्षामित्र भागीरथी ने भाषा शिक्षण से सम्बन्धित टीएलएम का प्रस्तुतीकरण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय  डाही की सहायक अध्यापिका  प्रतिभा दुबे ने उच्च प्राथमिक विद्यालय की गणित किट का विस्तार से वर्णन किया ।
 एआरपी विनोद कुमार मल्ल ने दीक्षा एप, रीड एलांग एप व निपुण लक्ष्य एप पर विस्तार से चर्चा किया गया। डीबीटी से प्राप्त धनराशि के माध्यम से स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा,बैग, स्वेटर व स्टेशनरी क्रय करने के लिए प्रेरित किया ।  उच्च प्राथमिक विद्यालय डाही छात्र, छात्राओं  ने देशभक्ति गीत तथा *बेटी बचाओ पर नृत्य तथा मोबाइल का सदुपयोग पर नाटक का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका काजल कनौजिया ने वीर गाथा कार्यक्रम के प्रतिभागियों एवं  विद्यालय  के  निपुण  छात्रों सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरण कराया। निपुण छात्रों के अभिभावकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
 प्रसाद  वितरण करते हुए  इंचार्ज प्रधानाध्यापिकl  काजल कनौजिया  ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।

Related posts

Leave a Comment