प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि 14.02.2022 को रवि प्रकाश ने प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/ द्वितीय का पद भार ग्रहण किया| उत्तर प्रदेश के जिला कौशाम्बी में जन्मे रवि प्रकाश भारतीय रेलवे में ‘यातायात सेवा’ के अधिकारी हैं। रेलवे के प्रतिष्ठित सेवायोजन कोर्स ‘वोकेशनल कोर्स इन रेलवे कामर्सियल (VCRC 1993-95)’ के माध्यम से इनका चयन हुआ था।
रवि प्रकाश ने 1996 में रेल सेवा प्रारंभ करते हुए भारतीय रेल के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दिया है। रेल सेवा में प्रथम नियुक्ति जोधपुर (राजस्थान) में हुई| इन्होंने वर्ष 2011 से 2015 तक सहायक वाणिज्य प्रबंधक झांसी, वर्ष 2015 से 2020 (फरवरी) तक वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय एवं वर्ष 2020 से 2022 तक स्टेशन निदेशक, मथुरा ज. के पद पर अपनी सेवा प्रदान की है।
आप की रूचि साहित्य विशेषकर काव्य रचना में भी है। मार्च, 2021 में आपका प्रथम काव्य संग्रह ‘प्रेम के रस में भीगा भीगा‘ प्रकाशित हुआ जिसका विमोचन महान नायिका, एवं नृत्यांगना श्रीमति हेमामालिनी सांसद मथुरा द्वारा किया गया।
पद भार ग्रहण करने के पश्चात रवि प्रकाश ने कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात अपने विचारों से सभी को अवगत कराया और कहा कि हम सब मिलकर सकारात्मक सोच एवं टीम भावना से कार्य करेंगे और वाणिज्य विभाग को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का पूर्ण प्रयास करेंगे |