शोभायात्रा में भगवा झंडियों एवं जय श्री राम के जयघोषों से पूरा नारीबारी क्षेत्र राममय हुआ

श्रीराम लला जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा पर जगह-जगह हुए पुष्प वर्षा
 नारीबारी/ प्रयागराज। जन-जन को घर-घर आमंत्रण देने हेतू श्रीराम लला जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलशों के साथ नारीबारी नगर एवं आस-पास गांवों में भव्य कलश यात्रा क्षेत्रीय रामभक्त,विचार परिवार ने सामूहिक रूप से निकाली। भगवा झंडियों एवं जय श्री राम के जयघोषों से पूरा नगर राममय हो गया। कलश यात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा हुई।
अक्षत कलश यात्रा में सम्मलित होने के लिये सैकड़ों की संख्या में श्री राम भक्त श्री सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी में एकत्रित हुए। शोभायात्रा के पूर्व बैठक में यमुनापार शंकरगढ़ खण्ड संघ चालक सूर्यकांत ने कहा राम इस देश के चित्र ही नहीं चरित्र भी हैं। पांच सौ वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद अब अयोध्या में श्री राम लला अपने भव्य दिव्य मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ विराजमान होंगे। जिला सम्पर्क प्रमुख मुकेश के साथ सभी रामभक्तो ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा यमुनापार जिला सम्पर्क प्रमुख मुकेश के नेतृत्व में नारीबारी बाजार,भारत नगर चौकठा वार्डर होते हुए,गन्ने हर्रो टोल प्लाजा से वापस श्री सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी तक निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने समापन पर कहा सभी रामभक्तो के संकल्प अब पूरे हुए जल्द श्री रामलला का दर्शन दिव्य मंदिर में प्राप्त होंगा। पूजित अक्षत कलशों को राम भक्त सिर पर लेकर डीजे पर राम भजन एवं जय श्री राम के जयघोष करते नगरवासियों को एलाउंस कर आमंत्रण देते जयघोष करते रहें।
कार्यक्रम में शंकरगढ खण्ड कार्यवाह दिवाकर,सह कार्यवाह शैलेन्द्र, भाजपा जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल,अशोक मिश्र,विकास शुक्ल,विनय शुक्ल,दिवाकर त्रिपाठी,विपिन गुप्ता,शरद गुप्ता,ऋषि मोदनवाल,नवीन कुमार,मनोज सिंह,विवेक केसरवानी,शुभम पांडेय,अनुराधा शुक्ला,राजकुमार,अर्जुन गुप्ता,रत्नाकर सिंह,अखिलेश सिंह पटेल,धर्मराज पाल सहित सैंकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment