ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र महत्वपूर्ण माने जाते हैं। क्योंकि जहां गुरु को धन-धान्य, भाग्य चमकाने वाला ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र को धन का देवता माना जाता है। मई माह के अंत तक शुक्र और गुरु की युति चलेगी, जिससे हर राशि के जातकों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन ये पांच राशियों की किस्मत आसमान में होगी। बता दें कि 27 अप्रैल को शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर गए थे, जबकि गुरु 12 मई को स्वराशि मीन राशि में पहले ही गोचर कर गए थे। अब शुक्र और गुरु की यह युति 23 मई तक रहने वाली है। शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु के अपनी स्वराशि पर होने से हंस राजयोग बन रहा है। आइए जानते हैं कि यह युति मिलकर किन राशियों को मालामाल कर देगी।
शुक्र-गुरु की युति इन राशियों को मिलेगा लाभ
कर्क राशि
शुक्र-गुरु की युति कर्क राशि में नवम भाव में बनी रहै है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में अधिक लाभ मिलने के साथ नौकरी में भी खुशखबरी मिलेगा। कर्क राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। तेजी से आय बढ़ेगा। इसके साथ ही हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या राशि
इस राशि में शुक्र-गुरु की युति सप्तम दृष्टि होने के कारण प्रेम में अपार सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोत्तरी के साथ सौभाग्य और खुशहाली आएगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि में शुक्र-गुरु की युति पंचम भाव में है। ऐसे में जातकों को करियर में एक नई उड़ान मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।