शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

 मंत्री जी ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
 मंत्री जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
प्रयागराज ।
शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में स्वतंत्रता यात्रा रैली, पुष्पांजलि/श्रद्धांजलि, राष्ट्रधुन का वादन, अभिलेख प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी, नाटक का मंचन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान आदि कार्यक्रमों का आयोजन संस्कृति विभाग, उ0प्र0, लखनऊ एवम् जिला प्रशासन प्रयागराज के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मंत्री उ0प्र0सरकार  दयाशंकर मिश्र, दयालु जी ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति करने वाले वीर बलिदानियों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शहीद चन्द्रशेखर आजाद की वीरता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों को अपनी देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर बलिदानियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
     कार्यक्रम के आरंम्भ में शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नं0-1 से गेट नं0-3 तक स्वतंत्रता यात्रा रैली  राजेन्द्र मिश्रा महानगर अध्यक्ष भाजपा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना की किया गया, जिसमें स्वयं सेवकों/विद्यार्थियों/कलाकारों/भारत स्काउट के स्काउटों के साथ गणमान्यजनों ने प्रतिभाग किया। इसी कड़ी में विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा राष्ट्रप्रेम को दर्शाते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। शहीद चन्द्रशेखर आजाद पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी दी गई जिसे उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा भरपूर प्यार और स्नेह दिया गया। शहीद चन्द्रशेखर आजाद तथा अन्य शहीदों से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। शहीदों के परिजनों के सम्मान के क्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 ओमप्रकाश जायसवाल के सुपुत्र  राजू मरकरी को  मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया।  मंत्री जी द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया।
,  कार्यक्रम का संयोजन  राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज एवं मंच का संचालन डा0 प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को  गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    इस अवसर पर  नरेन्द्र कुमार गौड़ पूर्व मंत्री भाजपा,  नीरज त्रिपाठी वरिष्ठ सदस्य भाजपा,  अनिल कुमार गुप्ता अन्नू भईया सिविल डिफेंस चीफ वार्डेन,  अवधेश गुप्ता उपाध्यक्ष कांशीप्रांत भाजपा,  श्याम पाण्डेय अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा,  रंगबलि पटेल सदस्य कार्यकारिणी भाजपा, कुंवर जी किसान मोर्चा,  अजय प्रताप सिंह सहायक जिला वि़द्यालय निरीक्षक,  धर्मेन्द्र यादव प्रशासनिक अधिकारी संस्कृति निदेशालय लखनऊ,  अनुपम परिहार,  लेखराज पटेल,  उमेश कनौजिया,  श्याम सुदंर गौड़, भारत स्काउट गाईड एवं सिविल डिफेंस के अधिकारीगण,  हरिश्चन्द्र दुबे,  विकास यादव,  रोशन लाल,  अजय कुमार मौर्या,  शुभम कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं और अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment