विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई को साहित्यकार / पत्रकार सम्मान समारोह में होगा 3 पुस्तकों का लोकार्पण

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के महाधिवेशन की पहली तैयारी बैठक में रजत जयंती वर्ष पर होगी चर्चा
प्रयागराज  |
देश भर के मान्य संपादकों पत्रकारों और साहित्यकारों के सम्मान सुरक्षा एवं शक्ति के लिए संकल्पित  संगठन *भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ* द्वारा  3  मई  2024 दिन शुक्रवार  को  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  साहित्यकार/ पत्रकार सम्मान समारोह एवं 3  पुस्तकों का लोकार्पण  प्रयागराज में किया जाएगा | समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक प्रोफेसर सुरेश कुमार जी होंगे और महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र अध्यक्षता करेंगे |
       उपरोक्त जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभावी पवनेश कुमार पवन ने  राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय  एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया की संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से दी है | उन्होंने बताया कि आगामी 3 मई  को  प्रातः 10 :30 बजे से महाराष्ट्र लोक सेवा मण्डल अलोपीबाग में आयोजित उक्त समारोह में  ही   आगामी  26 अक्टूबर 2024   को प्रयागराज में होने वाले महासंघ के राष्ट्रीय महादिवेशन की पहली तैयारी बैठक बुलाई गई है , जिसमें प्रयागराज जिला इकाई  तथा मंडल इकाई  एवं उत्तर प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों  की उपस्थिति अनिवार्य की गई है | राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसी बैठक में राष्ट्रीय  महाधिवेशन के लिए गठित की जाने वाली सभी उप समितियों  के पदाधिकारियों  को उनके दायित्व पर चर्चा की  जाएगी और महासंघ से जुड़े कई वरिष्ठ साहित्यकारों के पुस्तकों का लोकार्पण एवं उनका सम्मान समारोह भी होगा  | मीडिया प्रभारी के अनुसार इस अवसर पर महासंघ की सहयोगी संस्था साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी  द्वारा सम्मानोपाधि  वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें अन्य जनपदों के साहित्यकार भी उपस्थित होंगे  | महानगर प्रयागराज इकाई के सम्मानित  पदाधिकारियों  की मेजबानी में  आयोजित उक्त बैठक एवं सम्मान समारोह में जिला इकाई तथा मंडल इकाई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों  को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है |

Related posts

Leave a Comment